नितेश पुरोहित का विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजस्थान सीनियर टीम में चयन

बीकानेर | शहर के होनहार क्रिकेटर नितेश पुरोहित ने अपने शानदार खेल और निरंतर मेहनत के दम पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नितेश का चयन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए गठित राजस्थान सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ है। यह उपलब्धि नितेश के व्यक्तिगत करियर का बड़ा मुकाम है। अपनी इस सफलता का श्रेय नितेश ने अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि परिवार का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कोच सुरेन्द्र पुरोहित, महेंद्र पुरोहित, राजकुमार जोशी और प्रकाश चूरा का आभार जताया। नितेश ने जिला क्रिकेट सचिव रतन सिंह का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से उन्हें जिला और राज्य स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि सही समय पर मिला मार्गदर्शन युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *