प्रतापगढ़| निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण मेले का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंटों का तालाब छोटीसादड़ी में किया गया। मेले का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ावा देना रहा। पीईईओ ईंटों का तालाब के अधीनस्थ सभी विद्यालयों से प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने पढ़ने, लिखने और गणित से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। मेले में बच्चों द्वारा बनाए गए शिक्षण मॉडल, चार्ट, खेल-आधारित गतिविधियां और कहानी वाचन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिली। संस्था प्रधान यश मेनारिया ने बताया कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे बच्चों को सीखने का आनंददायक वातावरण मिलता है। अंत में बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। अध्यापक धन्नालाल मीणा, लच्छीराम मीणा, पंकज कुमार मीणा, पुष्कर लाल टेलर, विजय कुमार गांछा, मनीष कुमार पाटीदार, यशपाल प्रजापत, कमलेश कुमावत, हरीश प्रजापत, पियूष जैन, दीपेश कुमावत, आकाश पाटीदार, अर्जुनलाल मीणा एवं अध्यापिका विनिशा सोलंकी मौजूद रहे।


