निमाई पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को राधा कृष्ण की भक्ति से जोड़ना : रेणुका गोस्वामी

भास्कर न्यूज | अमृतसर वेरका बाईपास स्थित षट्भुज चैतन्य महाप्रभु मंदिर में गीता जयंती के उपलक्ष में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निमाई पाठशाला की संस्थापक रेणुका पुंडरीक गोस्वामी मुख्य रूप से शामिल हुई। जैसे ही रेणुका पुंडरीक गोस्वामी मंदिर में पहुंची तो वहां पर मौजूद राधा कृष्ण भक्तों अपने उन पर फूल वर्षा की। समारोह की शुरुआत से पहले बच्चों की ओर से नृत्य किया गया। वहीं भक्तों की ओर से महामंत्र जाप और हरि बोल नाम का संकीर्तन किया। इसके बाद रेनूका गोस्वामी महाराज ने कहा कि निमाई पाठशाला सूत्र, स्तुति और शास्त्र सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें बिना शुल्क ऑनलाइन वैदिक और मान्यता वादी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि निमाई पाठशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को राधा कृष्ण की भक्ति के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संसार में जो भी होता है वह राधा रमन की कृपा से होता है। इसलिए अपने जीवन का सारा भार श्री राधा रमण को सौंप दीजिए इससे जीवन में अंधकार फैल जाएगा। इस मौके पर भक्तों की ओर से भजनों पर नृत्य करके सारे मंदिर को भक्ति भाव से भर दिया। समारोह दौरान रति माता नरेंद्र अरोड़ा समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *