निरोग रहने को बोकारो के लोगों ने किया योग

नगर के कैंप-2 स्थित टाउन हॉल में शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष समिति, जिला गंगा समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, नमामि गंगे समिति, सिविल डिफेंस, खेल संघ, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा कि योग हमारी प्राचीन जीवन पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक व आत्मिक विकास में सहायक है। वर्तमान समय में योग का महत्व और बढ़ गया है। कहा कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिले में जगह-जगह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दिखें और अहले सुबह अपने नियत स्थल पर योगाभ्यास करने के लिए पहुंचे। योग का उत्साह ऐसा था कि बच्चे, बुजुर्ग के अलावा महिलाएं व युवा भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। जिले के सभी स्कूलों के अलावा विभिन्न संस्थानों, एनजीओ और जिला प्रशासन की ओर से विशेष योगाभ्यास का आयोजन किया गया। प्रत्येक स्थल पर अनुभवी योग प्रशिक्षक को आमंत्रित किया गया था। बोकारो डीसी व एसपी सहित जिले के पदाधिकारियों ने कैंप-2 स्थित टाउन हॉल के मैदान में योगाभ्यास किया। इसके अलावा विभिन्न थानों, सीआपीएफ 26वीं बटालियन कैंप परिसर और चास व तेनुघाट कारागार में भी कैदियों के लिए योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *