गेवरा दीपका| निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कोयलांचल क्षेत्र दीपका की समाजसेवी रानी वैष्णव एवं उसके परिजनों ने बजरंग चौक में राहगीरों को ठंडा शरबत और पेयजल वितरित किया। तपती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने का प्रयास कर उन्होंने मानव सेवा का संदेश दिया। रानी वैष्णव वर्तमान में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। उनके इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे प्रेरणादायी पहल बताया।


