निर्माणाधीन कुआं धंसा, मां-बेटे समेत तीन दबे:छिंदवाड़ा में खुदाई करते समय हादसा; मजदूरों तक पहुंची रेस्क्यू टीम, पानी पिलाया

छिंंदवाड़ा में निर्माणाधीन कुआं धंस गया। इसमें मां-बेटे समेत तीन लोग मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी अजय पांडेय और सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी अजय पांडेय ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर खुनाझिर खुर्द में गांव में हुआ। यहां ऐशराव वस्त्राणे के खेत में 6 मजदूर कुएं की खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। 3 मजदूर समय रहते बाहर निकल आए लेकिन बाकी दब गए। रेस्क्यू टीम ने दोपहर से जेसीबी की मदद से मलबा निकालना शुरू किया। रात में टीम मजदूरों तक पहुंच गई है। उनका आधा शरीर अभी भी मलबे में दबा हुआ है। टीम ने पहले उन्हें पानी पिलाया। अब उन्हें निकालने के लिए मलबा हटाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *