भास्कर न्यूज | चाईबासा चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित बड़ा लागिया में रविवार को पीसीसी सड़क और आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। यह सड़क कुकरुबारू से रोरो चौक तक बनेगी। निर्माण कार्य डीएमएफटी मद से कराया जाएगा। शिलान्यास कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर किया।शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों में उत्साह दिखा। मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि सरकार बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर सजग और गंभीर है। उन्होंने कहा कि सड़क और पुलिया बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा। इससे विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न हो। काम तेज गति से पूरा किया जाए। शिलान्यास कार्यक्रम में पीढ़ मानकी लाल सुंडी, ग्रामीण मुंडा बीर सिंह सुंडी, गार्दी सुंडी, सेलाय दोराईबुरु, मुन्ना सुंडी, कृष्णा सिरका, सेबुन बोयपाई, जितराय सुंडी, विजय सिंह, माटा, गांधी, बालेया, नारायण, पूनम, राजा, अशोक, मोतीलाल, सावन, बिंडू, सुशील, गुडु, कांडे, मोरान सिंह, पलटन, सावित्री, सुनीता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


