निर्माण कार्य समय पर पूरा करें अफसर: कलेक्टर

जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और बजट 2024-25 और 2025-26 घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विकास कार्य एवं गत वर्षों की बजट घोषणाओं के संबंध में भूमि आवंटन, उपलब्धता, चिन्हीकरण, निविदा की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने उक्त कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों में तेजी लाएं और किसी भी प्रकार की देरी या अड़चन को तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा नगर निगम आयुक्त और जल संसाधन अधिशाषी अभियन्ता अमृत 2.0 योजना के तहत सुजान गंगा में अपशिष्ट जल को रोकने के लिए प्लानिंग करें। पीडब्ल्यूडी अधिकारी सर्किट हाउस के निकट भूमि पर बनने वाले नए वीवीआईपी विंग का लेआउट शीघ्र तैयार करे। जिला कलेक्टर ने रोडवेज प्रबंधक एवं बीडीए अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से जिला मुख्यालय पर बस स्टैण्ड निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करें। कलेक्टर ने एडीएम सिटी को निर्देश दिए कि कंजौली रेलवे पुल के पास 200 बीघा भूमि अधिग्रहण के संबंध में भरतपुर उपखंड अधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट ली जाए। उन्होंने वैर के सफेद महल, प्रताप फुलवारी एवं प्रताप नहर सहित किला का सौन्दर्यीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोहागढ़ स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम एवं ओवरहैड केबलों को अंडरग्राउंड करने, बंध बारैठा बाँध के निकट जूलॉजिकल पार्क एवं कर्मशिला कार्यालय, राजकीय संग्रहणालय पर भी चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *