निर्यातकों के लिए जीजेईपीसी का फेडएक्‍स से एमओयू

जयपुर | जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (जीजेईपीसी ) के साथ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कंपनी फेडरल एक्सप्रेस कॉर्पोरेशन (फेडएक्‍स) ने एमओयू किया है। इसके तहत भारत से र| और आभूषण को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाया जाएगा। इससे निर्यातकों को अतंरराष्ट्रीय संपर्क और सप्लाई चेन समाधान मिलेंगे‍। जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली ने कहा कि यह साझेदारी एमएसएमई और नए देशों में ई-कॉमर्स की संभावना तलाश रहे निर्यातकों के लिए उपयोगी है। फेडएक्‍स के वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग नितिन नवनीत टाटीवाला ने कहा कि एमओयू के तहत शिपिंग समाधान मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *