निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका-पंचायती चुनाव की तैयारी की शुरू:चुनाव आयुक्त ने ली बैठक, पंचायतों में 1043 पद खाली

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें चुनाव की तैयारियों और समय पर काम पूरा करने पर चर्चा की गई। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसवराजू एस., संचालक रिमिजियुस एक्का, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया और राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निर्वाचन आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तय समय में पूरी की जाएं। नगरीय निकायों में रिक्त पद बैठक में बताया गया कि नगरीय निकायों में फिलहाल नगरपालिका अध्यक्ष के 2 पद और पार्षदों के 15 पद खाली हैं। वहीं राज्य में नवगठित चार नगर पंचायतों घुमका, बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और पलारी में अध्यक्ष के 4 और पार्षदों के 60 पदों पर चुनाव कराना है। पंचायतों में 1043 पद खाली त्रिस्तरीय पंचायतों की बात करें तो जनपद पंचायत सदस्य के 5, सरपंच के 73 और पंच के 965 पद रिक्त हैं। इस तरह पंचायत स्तर पर कुल 1043 पदों पर आम या उप निर्वाचन होना बाकी है। परिसीमन और मतदाता सूची पर निर्देश राज्य निर्वाचन आयुक्त ने नवगठित नगर पंचायत तमनार और बड़ी करेली में वार्ड परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) पूरा होते ही अद्यतन मतदाता सूची तैयार कर स्थानीय निकायों के उप निर्वाचन समय पर कराने को कहा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *