निर्वाचन आयोग ने सांवेर टीम को सम्मानित किया:शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाला पहला विधानसभा क्षेत्र बना सांवेर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत जिला इंदौर में विधानसभा सांवेर ने उपलब्धि हासिल की। पुनरीक्षण काम में टेक्निकल इफिसिएन्सी और ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करते हुए सांवेर विधानसभा क्षेत्र द्वारा सबसे पहले 100 प्रतिशत ई-फॉर्म (EF) डिजिटाइजेशन का काम पूरा किया गया है, जो पूरे जिले के लिए अनुकरणीय है। इस उपलब्धि पर भारत निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवजीवन विजय पवार ने सांवेर टीम को कलेक्टर ऑफिस में सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी घनश्याम धनगर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पूनम तोमर, विकास रघुवंशी, शिवशंकर जारोलिया शामिल थे।
सफलता को टीम भावना, समयबद्धता और टेक्नीक के प्रभावी उपयोग का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *