भास्कर न्यूज | बूंदी तहसील रोड स्थित एक मकान में शराब के नशे में धुत होकर तोड़फोड़ व मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सदर थाना प्रभारी रमेशचंद्र आर्य ने बताया कि निलंबित एसपी ऑफिस के फोर्स बाबू नवींद्र मीना, भरतपुर एसपी ऑफिस के बाबू सुदीप्त सिंह और चरणजीत सिंह को 2 दिन की रिमांड अवधि के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं से जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करेंगे। आरोपी नवींद्र के खिलाफ जयपुर प्रताप नगर थाने में भी प्लांट पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है।


