सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा-सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में माफ नहीं करेगी। अब तक पेपर लीक मामलों में 425 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। हम नौकरी भी देंगे और नौकरी देना भी सिखाएंगे। साथ ही सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस पंजे ने ही देश को गंजा किया है। सीएम भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर 2 बजे निवाई पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम उत्थान शिविर में हिस्सा लिया। कांग्रेस पर कसा तंज
इस दौरान मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने लोगों ने हाथ उठाकर अभिवादन करने को कहा। इस पर जब लोगों ने हाथ खोलकर उपर उठाए तो उन्होंने कहा कि ‘ये पंजा मत दिखाइए। इसी पंजे ने देश को गंजा किया है।’ एसआईआर को लेकर कांग्रेस से पूछा सवाल
एसआईआर को लेकर सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा-“क्या आप देश में घुसपैठियों को रहने देना चाहते हो? भाजपा सरकार ऐसा नहीं होने देगी, घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।” पेपर लीक पर बोले-सरकार भ्रष्टाचार को माफ नहीं करेगी
पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा-सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में माफ नहीं करेगी। अब तक पेपर लीक मामलों में 425 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पिछली सरकारों में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ, लेकिन भाजपा सरकार में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। सीएम बोले-नौकरी भी देंगे और नौकरी देना सिखाएंगे
रोजगार को लेकर सीएम ने कहा-एक साल में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। एक लाख भर्तियां पाइपलाइन में हैं। एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। हम नौकरी भी देंगे और नौकरी देना भी सिखाएंगे। साथ ही राजस्थान में 8 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हो चुके हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई युवा नीति लाई गई है, जिससे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। निवाई में किए विकास कार्य गिनाए
मुख्यमंत्री ने कहा-निवाई क्षेत्र में उनकी सरकार ने 1100 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए हैं। सरकार संकल्प पत्र के एक-एक वादे को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने टोंक जिले में 370 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। नरेगा को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार 125 दिन का रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। निवाई में सीएम 50 मिनट तक रुके। दोपहर 2 बजे सीएम हैलीपेड पहुंचे। जहां स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद 2 बजकर 50 मिनट पर सभा से जयपुर के लिए निकल गए। ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, विधायक रामसहाय वर्मा, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, सत्यनारायण चौधरी और रामानंद गुर्जर मंच पर मौजूद रहे। यहां देखें कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें.. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन मुस्तैद
इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बेरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आमजन को असुविधा से बचाने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया था। …. यह भी पढ़ें सीएम बोले-हमने कई मगरमच्छ पकड़े,आगे भी किसी को नहीं छोड़ेंगे:हमने जनता से किए वादों का 70% काम 2 साल में पूरा किया; 50 विकास रथों को किया रवाना सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हमने केवल कहा नहीं, बल्कि करके दिखाया है यह आंकड़ें बताते है। हमने संकल्प-पत्र में कुल 392 संकल्प लिए गए थे, जिसमें से 274 संकल्प या तो पूरे कर दिए गए हैं या प्रगति पर है। हमने जो काम 5 साल में पूरे करने का वादा किया था। उसमें से 70 प्रतिशत काम 2 साल में पूरा कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)


