निवाड़ी के राजघाट नहर में बाइक सहित युवक बहा:गोताखोरों की टीम कर रही है तलाश, काम से बाजार जाते समय हादसा

निवाड़ी के ओरछा में राजघाट नहर में बाइक सहित एक 17 साल का किशोर बह गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक किशोर का शव नहीं मिला है। काम से घर से बाजार की ओर जा किशोर अजेंद्र राजपूत (17) पिता जमना प्रसाद ग्राम जनोली, पोस्ट चकरपुर निवासी किसी काम से घर से बाजार की ओर जा रहे थे। राजघाट नहर के पास सड़क से गुजरते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। तेज बहाव में बाइक सहित बहा नहर में तेज बहाव होने के कारण अजेंद्र और उनकी बाइक दोनों ही देखते ही देखते गहरे पानी में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चकरपुर चौकी प्रभारी नीरज लोधी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी लोधी ने बताया कि अजेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी थी और वह बाइक समेत ही नहर के तेज बहाव में बह गया। हादसे की खबर मिलते ही अजेंद्र के पिता जमना प्रसाद सदमे में हैं और परिवार में मातम पसरा हुआ है। रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर मौजूद गोताखोरों को बुलाया गया है और पुलिस और बचाव दल लगातार खोजबीन में जुटे हैं। हालांकि, अब तक न तो युवक का पता चला है और न ही उसकी बाइक मिली है। आशंका है कि नहर का तेज बहाव उन्हें काफी दूर तक ले गया होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *