निवाड़ी में आरक्षक ने पटवारी से मांगी माफी:रामविवाह महोत्सव के दौरान हुए विवाद पर सुलह; लिखत माफीनामा दिया

निवाड़ी जिले में रामविवाह महोत्सव के दौरान पुलिस आरक्षक और पटवारी के बीच हुए विवाद में शुक्रवार को सुलह हो गई है। आरक्षक अनूप यादव ने एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे और एसडीएम मिनीषा जैन के सामने पटवारी जलज मोहन तिवारी से लिखित में माफी मांगी है। यह घटना 24 नवंबर को श्री रामराजा विवाह महोत्सव के दौरान हुई थी। पटवारी जलज मोहन तिवारी को कलेक्टर कार्यालय के आदेश पर भंडारा स्थल के निकास द्वार पर ड्यूटी पर तैनात किया गया था। विवाद तब शुरू हुआ जब पटवारी तिवारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ थे इस दौरान वीडियो बनाने और एंट्री को लेकर विवाद हो गया। पटवारी द्वारा वीडियो बनाने से मना करने पर आरक्षक आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। बताया गया है कि तहसीलदार से बात कराने की कोशिश के दौरान भी आरक्षक ने असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया। फोन काटने के बाद उसने पटवारी को थप्पड़ मार दिया था। माफीनामा लिखकर दिया शुक्रवार को आरक्षक अनूप यादव ने अपने माफीनामे में लिखा, “राम विवाह ड्यूटी के दौरान मेरा उनसे विवाद हो गया था। गुस्से में आकर कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे मैं शर्मिंदा हूं। मैं बिना शर्त के पटवारी जलज तिवारी से माफी मांगता हूं।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *