निवाड़ी में गांधी चबूतरे पर कांग्रेस-व्यापारी आमने-सामने:गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर जिला अध्यक्ष और व्यापारियों में बहस; पुलिस ने समझाया

निवाड़ी के गांधी चबूतरे पर रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष और व्यापारियों के बीच महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर तीखी बहस हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। व्यापारी पहले से कर रहे थे धरना जानकारी के अनुसार, स्थानीय व्यापारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार सुबह से ही गांधी चबूतरे पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। व्यापारी चाहते थे कि उनकी समस्याओं पर पहले ध्यान दिया जाए और प्रशासन उनकी बात सुने। कांग्रेस का पहले से तय था कार्यक्रम इसी दौरान कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रखा गया था। इसी कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चबूतरे पर पहुंचे। माल्यार्पण को लेकर हुआ विरोध कांग्रेस नेताओं ने जैसे ही गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की कोशिश की, वहां मौजूद व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि वे पहले से धरने पर बैठे हैं, इसलिए पहले उनकी बात सुनी जानी चाहिए। कुछ देर चली तीखी बहस माल्यार्पण को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ मिनटों तक तीखी नोकझोंक होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बहस का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने समझाकर माहौल शांत कराया स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराया। निवाड़ी थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया- बहस के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां से चले गए। घटना में किसी तरह की मारपीट नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *