निवाड़ी में लगातार सातवीं बार होगी भागवत कथा:रामलीला मैदान में प्राची देवी कल से देंगी प्रवचन; 18 जनवरी तक चलेगा आयोजन

निवाड़ी के रामलीला मैदान में सोमवार 12 जनवरी से भागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन शुरू हो रहा है। यह 18 जनवरी तक चलेगा। कथा में देश की प्रसिद्ध कथावाचक प्राची देवी प्रतिदिन श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगी। लगातार सातवीं बार हो रहा आयोजन इस आयोजन का संयोजन भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुकुम सिंह परिहार द्वारा किया जा रहा है। यह लगातार सातवीं बार है जब निवाड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भी छह बार प्राची देवी के मुख से कथा का आयोजन सफलतापूर्वक हो चुका है। कलश यात्रा से होगा शुभारंभ कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा नगर के पुराना थाना परिसर स्थित भगवान शिव मंदिर से शुरू होकर बड़ी माता मंदिर और श्री खंदिया वाले हनुमान मंदिर से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। शिवलिंग निर्माण का भी आयोजन आयोजन के तहत 13 से 15 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम हुकुम सिंह परिहार के निजी निवास पर संपन्न होगा। दोपहर में होगी भागवत कथा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रामलीला मैदान में किया जाएगा। कथा सुनने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील आयोजक हुकुम सिंह परिहार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम और श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *