निवाड़ी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर; ओरछा जा रहे थे दर्शन करने

निवाड़ी जिले में सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा बागन क्षेत्र के पास हुआ, जब श्रद्धालु ओरछा स्थित रामराजा सरकार के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह लगभग 11 बजे हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जो पुष्य नक्षत्र के अवसर पर रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ओरछा जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस सेवा भी मौके पर पहुंची। दो को किया झांसी रेफर घायलों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल झांसी रेफर किया गया है। छह अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। हरीश सिंह दांगी और उनकी एंबुलेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *