लुधियाना| बीसीएम किंडरगार्टन, बसंत एवेन्यू, दुगरी में स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक आंख जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर सभी बच्चों के लिए खुला रहा, जिसमें बच्चों की आंखों की शुरुआती समस्याओं की पहचान और आवश्यक उपचार के लिए दिशा-निर्देश देने का उद्देश्य रहा। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों की स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण आंखों की देखभाल अत्यंत आवश्यक हो गई है।


