भास्कर न्यूज | जालंधर भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति की योग भवन माई हीरा गेट में मीटिंग आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राजेंद्र शंगारी ने की। इसमें नि:शुल्क योग कक्षाओं के विस्तार संबंधी योजना तैयार की गई। बैठक में प्रत्येक वार्ड में नि:शुल्क योग कक्षा लगाने का संकल्प लिया गया एवं घर-घर तक योग पहुंचाने हेतु आह्वान किया गया। यहां जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ओमप्रकाश डोगरा, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति अजय मल्होत्रा, जिला प्रभारी युवा भारत अमरजीत सिंह बिट्टू, किसान सेवा समिति प्रभारी दविंदर सिंह, जोगिंदर लाल, गुरबख्श, अशोक गोयल, मनमोहन मौजूद थे।


