श्रीगंगानगर| श्रीमती चंद्रकला चांडक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चांडक फार्महाउस में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन िकया गया। शिविर में 566 लोगों के जांच व 315 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। यह शिविर अर्जुन चांडक के जन्मदिवस पर लगा। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सी पवार तथा डॉ. कोमल भूतना ने सेवाएं दी। चांडक परिवार द्वारा विकलांगों को ट्राई साइकिल भी दी गई। समाजसेवी अशोक चांडक ने बताया कि जनसेवा हॉस्पिटल में प्रतिदिन 10 ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 350 रोगियों की जांच व 101 लोगों के ऑपरेशन भी करवाए गए थे। नगर परिषद के पूर्व सभापति अजय चांडक, संदीप चांडक, राघव चांडक, गौरव मित्तल, गौरव बिहानी, योगेश मिड्ढ़ा आदि उपस्थित थे।


