लोहरदगा | सेवा भारती के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल व सह सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं शिविर में 39 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर लाभान्वित हुए। साथ ही हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गई। वहीं बताया गया कि शिविर में अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में कराई जाती है। सेवा भारती जिला अध्यक्ष ने कहा कि जीव सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करने के बराबर है। आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप और आपका परिवार खुश रह पाएंगे। इसके लिए आपको समय-समय पर अपने शरीर का स्वास्थ्य चेकअप कराते रहना चाहिए जिससे होने वाले बीमारियों का पता चल सके। डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में कड़े धूप से बचें।


