जांजगीर| सद्गति सेवा संस्थान चांपा ने 21 फरवरी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक साहू समाज सामुदायिक भवन पकरिया (राहौद) में निशुल्क स्वास्थ्य व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर, दन्तरोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, मलेरिया, टीबी, सिकलीन समेत कई बीमारियों की जांच-इलाज किया जाएगा।


