निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 30 लोगों ने कराई जांच

लोहरदगा|सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगातार 181वें सप्ताह भी रविवार सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, सचिव जयप्रकाश शर्मा और सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करते हुए किया। इस अवसर पर सभी ने “भारत माता की जय” का जयघोष कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में 30 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट एवं ऑक्सीजन लेवल सहित कई जांच निशुल्क की गईं। साथ ही अन्य सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच आधी लागत पर उपलब्ध कराई गई। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि सेवा भारती की टीम प्रत्येक माह एक दिन ग्रामीण और सुदूर इलाकों में जाकर भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी, ताकि लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता के साथ बेहतर उपचार की सुविधा मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *