भरतपुर। श्री गोविंद मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में अनाह गेट तोप सर्किल के सामने स्थित चिराग होम्यो केयर में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में 35 मरीज ने लाभ उठाया। डॉ. चिराग गुप्ता ने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से कहीं ना कहीं जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने बताया आज के शिविर में अस्थमा–एलर्जी, जोड़ों के दर्द ,चर्म रोग, महिलाओं के रोग, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन आदि परेशानियों लेकर लोग पहुंचे।


