बेमेतरा| बोधी राम निषाद को छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व में प्रदेश महासचिव रहे बोधी राम निषाद को इस बार समाज ने अपना भरोसा जताया, जिन्होंने 598 मत से विजय हासिल किए। बोधी राम निषाद ने जीत का श्रेय बेमेतरा जिला समेत छत्तीसगढ़ निषाद समाज को दिया है। इस नियुक्ति का बेमेतरा से जिलाध्यक्ष दिलीप निषाद, जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद, शिव कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष कंसराम निषाद, सचिव नरेंद्र निषाद समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया।


