जालंधर| मेडिकल कोर्सेस में दाखिले के लिए ली जाने वाली एडमिशन के लिए होने वाली नीट-यूजी एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। आवेदक एनटीए की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार सरकारी स्कूल-कॉलेजों को ही नीट के लिए केंद्र बनाया गया है, इसलिए कई आवेदकों को दूर-दराज के इलाकों के सेंटर भी अलॉट हुए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी-2025 रविवार 4 मई को कराई जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी। इस बार रिपोर्टिंग के समय में बदलाव किया गया है। एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार तीन घंटे पहले रिपोर्टिंग शुरू हो जाएगी और आवेदकों को डेढ़ घंटे केंद्र पहुंचना जरूरी होगा। परीक्षा पेन-पेपर मोड पर एक ही शिफ्ट में नए पेपर पैटर्न पर परीक्षा होगी। नीट यूजी 2025 परीक्षा के प्रश्न पत्र प्रारूप में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वहीं परीक्षा की समय अवधि में भी परिवर्तन किया गया है। पिछले साल तक साल प्रश्न पत्र 3 घंटा 20 मिनट का रहता था लेकिन अब 3 घंटे का रहेगा। नीट यूजी 2020 या उससे पहले के प्रारूप मे फिर से लौट गया है। वहीं नीट यूजी में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। पेपर पैटर्न में अभ्यर्थियों को चॉइस नहीं मिलने के कारण इस बार मेरिट कम रहने की संभावना है।


