नीट यूजी-2025:उदयपुर की 1150 सहित प्रदेश में एमबीबीएस की सभी 5418 सीटें फुल

नीट यूजी-2025 के तहत देशभर में मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। राजस्थान ने एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सीट मैट्रिक्स के अनुसार प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की एक भी सीट खाली नहीं है। प्रदेश में सर्वाधिक 6 मेडिकल कॉलेजों वाले उदयपुर में भी सभी 1150 एमबीबीएस सीटें फुल हो चुकी हैं। गीतांजलि समूह के चेयरमैन जेपी अग्रवाल बताते हैं कि यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और क्लीनिकल एक्सपोजर की मजबूत स्थिति के मामले में उदयपुर सहित राजस्थान के मेडिकल संस्थान देशभर में विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं। ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटे के तहत नीट यूजी-2025 में सफल हुए देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों को उच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। यही कारण है कि अंतिम स्पेशल राउंड तक पहुंचने से पहले ही राजस्थान की सभी 5 हजार 418 सीटें भर चुकी हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा बताते हैं कि राजस्थान में कुल 5 418 एमबीबीएस सीट हैं। इनमें 2208 गवर्नमेंट, 1229 मैनेजमेंट, 1526 प्राइवेट और 455 एनआरआई कोटे की एमबीबीएस सीटें हैं। उदयपुर के आरएनटी, गीतांजलि, पेसिफिक भीलों का बेदला, पेसिफिक उमरड़ा, अमेरिकन और अनंता मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 1150 सीटें हैं, जो राज्य के किसी एक जिले में सर्वाधिक हैं। भास्कर एक्सपर्ट-14 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 66 सीटें अभी भी खाली, आज अंतिम मौका एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा बताते हैं कि देश के कई अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अब भी एमबीबीएस की सीटें खाली पड़ी हैं। यह आंकड़े न केवल राजस्थान की मजबूत शैक्षणिक साख को रेखांकित करते हैं, बल्कि राज्य की मेडिकल शिक्षा प्रणाली पर देशभर के विद्यार्थियों के भरोसे को भी प्रमाणित करते हैं। देश के 14 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में कुल 66 एमबीबीएस सीटें अभी उपलब्ध हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि शनिवार दोपहर 3 बजे तक है। च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 21 दिसंबर तक चलेगी। सीट आवंटन परिणाम 23 दिसंबर को जारी होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 24 से 31 दिसंबर के बीच रिपोर्टिंग एवं ज्वॉइनिंग करनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *