नीड बेस्ड लेक्चरर नियुक्ति… 1 पद के लिए पांच का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इनमें 3 देंगे इंटरव्यू

एजुकेशन रिपोर्टर|रांची रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर) के पद नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। पब्लिक सर्विस कमीशन के तर्ज पर आवेदन देने वाले सभी अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए आमंत्रित नहीं किया जाएगा। बल्कि मेरिट और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद के विरुद्ध डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पांच अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। जबकि इंटरव्यू में एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजा जाएगा। इससे पहले नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई नियुक्ति के लिए आवेदन देने वाले सभी अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू में शामिल किया जाता था। बताते चलें कि रांची यूनिवर्सिटी में दो दर्जन विषयों में 299 पदों पर नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए प्रोसेस शुरू किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 57700 मानदेय दिया जाएगा। बताते चलें कि इतिहास विषय में सबसे अधिक 534 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है। वहीं बॉटनी विषय में सबसे कम 31 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन 10 विषयों में आज तक कर सकते हैं क्लेम अभी तक कुल 17 विषयों में आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों का एकेडमिक प्वाइंट जारी किया जा चुका है। इसमें 10 विषयों के अभ्यर्थियों को एकेडमिक प्वाइंट को लेकर किसी प्रकार का संशय है तो सोमवार तक क्लेम कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा क्लेम पर विचार नहीं किया जाएगा। ^नीड बेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए एक पद विरुद्ध पांच अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू में एक पद के विरुद्ध तीन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, कुलपति, रांची विश्वविद्यालय। जनवरी में इंटरव्यू का आयोजन : नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए अगले साल जनवरी में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। हालांकि अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। बताते चलें कि एक सप्ताह में विषय वाइज अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की तिथि घोषित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *