नीमच की मालवा पेट्रो फैक्ट्री में आग, 4 मजदूर झुलसे:वेल्डिंग के दौरान केमिकल से हादसा; जान बचाने 7 फीट से कूदे, 2 घायल

नीमच जिले के झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मालवा पेट्रो फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लगने से चार मजदूर झुलस गए। यह घटना सुबह करीब 11 बजे मशीन के रखरखाव के दौरान हुई, जब वेल्डिंग करते समय नीचे रखे केमिकल में आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक मजदूर ने जान बचाने के लिए करीब 7 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे झुलसने के साथ-साथ पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। एएलएस पायलट पंकज बैरागी, ईएमटी परमानंद पाटीदार और बीएलएस पायलट रमेश चंद्र पाटीदार ने घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। झुलसने वालों में बामनिया केलुखेड़ा निवासी लालूराम (40), नीमच निवासी रिजवान (35), छोटी सादड़ी निवासी मिठूलाल (21) और राजसमंद निवासी सोहेल (22) शामिल हैं। देखिए तस्वीरें… बिना सुरक्षा उपकरण कराए जा रहे थे काम प्राथमिक उपचार के बाद लालूराम और रिजवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य दो मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक काम कराया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। यह फैक्ट्री टायर से कोक और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पाद बनाती है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *