नीमच में कुएं में डूबने से नाबालिग लड़की की मौत:मवेशियों को छोड़ने खेत पर गई थी, इसी दौरान हादसा हो गया

नीमच में एक नाबालिग लड़की की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार को कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोकड़ी में हुई। मृतक लड़की का नाम बिंदिया पिता राधेश्याम बंजारा है। उसकी उम्र 17 साल थी। जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब लड़की मवेशियों को छोड़ने खेत पर गई थी। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गई। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मनासा अस्पताल भेजा गया, जहां सोमवार दोपहर में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के वक्त घर पर नहीं थे माता-पिता लड़की के माता-पिता घटना के समय राजस्थान के रामदेवरा में दर्शन के लिए गए थे। उन्हें यह दुखद सूचना रामदेवरा मंदिर पहुंचते ही मिली, जिसके बाद वे तुरंत अपने गांव के लिए रवाना हो गए। घर पर बिंदिया अपने भाई-बहन और दादाजी के साथ थी। कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार यह एक हादसा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि बिंदिया मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थी। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *