नीमच में स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय जूनियर व सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। टाउन हॉल में 6 से 9 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता का आयोजन अरुल अशोक अरोरा और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नीमच में जल्द ही सर्व सुविधायुक्त खेल एकेडमी बनेगी, जिसके लिए वे भोपाल तक प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन एक विशेष खेल है, जिसमें खिलाड़ी को अपना शरीर लचीला बनाना पड़ता है। प्रतियोगिता के फाइनल में पांच मुकाबले हुए। बॉयज सिंगल में जैनिल अग्रवाल विजेता और विवान एरन उपविजेता रहे। गर्ल्स सिंगल में हीरीती मित्तल ने विजेता और अवनि गर्ग ने उपविजेता का खिताब जीता। मैंस लक्की डबल्स में दिव्यांश तोतला-विवान एरन की जोड़ी विजेता रही। मैंस डबल्स में ऋषभ राठौड़-संयम गुप्ता की जोड़ी ने बाजी मारी, जबकि मैंस सिंगल्स में ऋषभ राठौड़ विजेता रहे। कार्यक्रम में कुल 34 विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व शील्ड से सम्मानित किया गया। देखिए कार्यक्रम के फोटोज…


