नीमच में दो समाजों के बीच तनाव:रैली के दौरान घरों पर पथराव और मारपीट; 5 नामजद समेत कई लोगों पर FIR

नीमच के कैंट थाना क्षेत्र की चूड़ी गली में रविवार दोपहर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। यादव समाज के लोग एक रैली निकाल रहे थे। रैली के दौरान कुछ लोगों ने धोबी समाज के घरों में घुसकर मारपीट की और पथराव किया। यह विवाद गणेश चतुर्थी के समय हुए पिछले विवाद से जुड़ा है। यादव समाज के लोग पिछली घटना पर कार्रवाई की मांग को लेकर यादव मंडी से इकट्ठा हुए थे। वे कैंट थाने को ज्ञापन देने जा रहे थे। चूड़ी गली के पास हुई घटना रैली जब चूड़ी गली के पास पहुंची, तो भीड़ में से कुछ लोग धोबी समाज के घरों में घुस गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और पथराव भी किया। रहवासियों ने तुरंत कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। धोबी समाज के लोग बाद में थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोका जाना चाहिए।
पांच नामजद समेत कई पर FIR कैंट थाने के SI असलम पठान ने बताया कि पुराने विवाद में यादव समाज के लोग ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने चूड़ी गली में पथराव कर दिया था, जिसके बाद धोबी समाज की ओर से शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर यादव समाज के पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट और तोड़फोड़ से संबंधित एफआईआर दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *