नीमच में नपा अध्यक्ष ने की क्षेत्रवासियों से चर्चा:सड़क डामरीकरण और चौड़ीकरण कार्य का लिया जायजा

नीमच शहर के वार्ड नंबर 1 में नीमच सिटी में 40 लख रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण का कारण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते मनासा रोड से पीपली चौक तक बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य निरीक्षण करने रविवार दोपहर को नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा पहुंची। जहां उन्होंने ठेकेदार और नगर पालिका के निर्माण से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों से चर्चा कर निर्माण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पूर्व सैनिक परिषद के चतर सिंह गेहलोत ने नगर पालिका अध्यक्ष से चर्चा कि और शाहिद पार्क में टूटे हुए, चबूतरे को बनवाने के साथ ही कई अन्य निर्माण कार्य कराने का आग्रह भी किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य से लोग जुड़े हुए लोगों को गुणवत्ता और क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं को ख्याल रखकर अच्छी सड़क बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका में वार्ड एक के पार्षद राकेश किलोरिया, गौरव चोपड़ा, दारा सिंह यादव, रामचंद्र धनगर, इंजीनियर अंबालाल मेघवाल सहित क्षेत्र के रहवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *