नीमच में निकली स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा:वक्ताओं ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश; वक्ता बोले- वोकल फॉर लोकल राष्ट्र निर्माण का माध्यम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नीमच में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा स्वदेशी अभियान के तहत कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) और स्वदेशी जागरण मंच की स्थानीय इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत का संदेश देना था। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रथ यात्रा शहर के प्रमुख व्यापारिक और रिहायशी मार्गों से होते हुए रथ यात्रा निकली, जिसका नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का समापन भारत माता चौराहा पर सभा के रूप में हुआ, जिसमें वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने का आह्वान किया। ‘वोकल फॉर लोकल’ को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताया सभा में अतिथियों ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को देश को आर्थिक गुलामी से मुक्त कराने और राष्ट्र निर्माण का एक मजबूत माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि जब शहर और देश की पूंजी स्थानीय स्तर पर उपयोग होगी, तभी भारत आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा। स्थानीय उद्योगों और रोजगार पर जोर वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलने से छोटे व्यापारियों को संबल मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” के नारों के साथ स्थानीय वस्तुओं के उपयोग का सामूहिक संकल्प लिया। यह हुए शामिल कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, संतोष चोपड़ा, बाबूलाल नागदा, ललित अग्रवाल, सुशील गट्टानी सहित कैट और स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दर्शन सिंह गांधी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *