नीमच में 38 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा:शहर के बीचों-बीच  38 करोड़ की 4.9 हेक्टेयर भूमि पर अब होंगे विकास कार्य

नीमच जिला प्रशासन ने शहर के बीचों-बीच स्थित सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों और भू-माफियाओं से मुक्त कराया है। शुक्रवार को राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने डाक बंगला रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने 4.9 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत 38 करोड़ रुपए बताई गई है। भारी पुलिस बल तैनात रहा अधिकारियों ने खेत नंबर 10 और बगीचा नंबर 38 की इस भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया और इसे नगर पालिका के अधिग्रहण में सौंप दिया। जमीन पर सूचना बोर्ड लगाकर सुरक्षा के लिए प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी पराग जैन, नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया, सीएसपी, तहसीलदार संतोष कुमार और संजय मालवीय सहित भारी पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा। पहले भी हो चुकी कार्रवाई इससे पहले 30 दिसंबर को भी शहर के पांच अलग-अलग स्थानों से 6.05 हेक्टेयर जमीन, जिसकी कीमत 42 करोड़ रुपए आंकी गई थी, मुक्त कराई गई थी। पिछले 10 दिनों में प्रशासन ने कुल 80 करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी जमीन को कब्जे से छुड़ाकर नगर पालिका को सौंपा है। तहसीलदार संजय मालवीय ने बताया – शहर के प्राइम लोकेशन पर स्थित इस भूमि का उपयोग अब विभिन्न विकास परियोजनाओं और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए किया जाएगा। जिला प्रशासन पिछले समय से अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *