नीमच शोरूम चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार:50 CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; एलईडी टीवी, बाइक सहित सामान बरामद

नीमच के महावीर नगर स्थित स्वामी इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी का सामान जब्त किया है। CCTV फुटेज और जांच से पकड़े आरोपी शोरूम मालिक लवनीश गुलाटी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने रात में ताले और कांच तोड़कर 50 इंच की एलईडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा, कंबल और नकदी चोरी की थी। सीसीटीवी में रात करीब 3 बजे दो अज्ञात युवक वारदात करते हुए दिखे। पुलिस ने लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से तीन आरोपी अर्जुन भील (सालेड़ा), अरविंद नायक (ढाकनी), देवीलाल भील (पित्तलवाड़ी) को गिरफ्तार किया। चोरी का सामान और उपकरण बरामद पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सामान, नकदी, प्लेटिना बाइक और ताले तोड़ने के उपकरण जब्त किए। आगे की जांच जारी पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि गोपाल सिंह जादौन और केंट पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *