नीमराना के कांकर में पहाड़ी की तलहटी में लगी आग:रीको से रवाना हुई दमकल, ग्रामीणों ने शुरु किए प्रयास

नीमराना उपखंड के कांकर गांव में आज दोपहर 12:15 बजे पहाड़ी की तलहटी में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने घीलोट और नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के फायर स्टेशन को सूचना दी। घीलोट की दमकल किसी सर्विस कॉल पर गई हुई थी। नीमराना की दमकल को रीको के अधिकारियों ने भेजने से मना कर दिया। सरपंच रविंद्र सिंह चौहान ने इस मामले की जानकारी एसडीएम महेंद्र सिंह यादव को दी। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद नीमराना से दमकल को रवाना किया गया। नीमराना रीको के सीनियर मैनेजर आरके सिंह ने कहा-उनकी फायर ब्रिगेड सिर्फ औद्योगिक क्षेत्र के लिए है। उन्होंने बताया कि 12 हजार लीटर क्षमता वाली दमकल गांवों के कच्चे रास्तों पर नहीं पहुंच सकती। उन्होंने सुझाव दिया कि बहरोड़ की फायर ब्रिगेड से मदद ली जा सकती है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वे दमकल भेजने पर विचार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *