नीमराना में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया:स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में बताया, एकजुटता का आह्लान

नीमराना स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और लोकतंत्र को मजबूत करने में निभाई गई भूमिका को याद किया। ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, मुंडावर विधायक ललित यादव, बहरोड़ कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबंधु सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। एनएसयूआई उपाध्यक्ष मोहित यादव, राजीव गांधी पंचायती राज जिला उपाध्यक्ष मोजीराम यादव, पूर्व कर्मचारी राज प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, पूर्व सरपंच अशोक मुदगल, अशोक दोराता, बाबा शिव स्वरूप गोशाला नाघोडी के अध्यक्ष वीरेंद्र मास्टर, पूर्व गौशाला अध्यक्ष दलीप मुनीम, शर्मिला, दिलावर चौधरी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, नगर उपाध्यक्ष संजय यादव, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा और नगर कांग्रेस सचिव कृष्ण प्रजापत भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में बताया
वक्ताओं ने कांग्रेस की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता, सामाजिक न्याय, समानता और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस की भूमिका को विस्तार से रेखांकित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहेंगे। यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती देने का संदेश गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *