नीमराना में जवाहर नवोदय विद्यालय पावटा की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। नीमराना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई इस परीक्षा में कुल 252 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 280 विद्यार्थियों ने नामांकन किया था सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कर्म सिंह यादव ने बताया- यह परीक्षा वर्तमान में कक्षा 5 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए थी। कुल 280 विद्यार्थियों ने इसके लिए नामांकन कराया था, जिनमें से 252 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्कूल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था और मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। विद्यालय प्रबंधन ने प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की गहन जांच की, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद, प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को सावधानीपूर्वक संकलित कर सुरक्षित रूप से जमा किया गया।


