नीमराना में महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया:महाराजा सूरजमल के आदर्शों को अपनाने की अपील की, समाज में उनके योगदान को याद किया

फौलादपुर बस स्टैंड (नीमराना) पर गुरुवार देर शाम महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। समारोह में आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और महाराजा सूरजमल के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस आयोजन में जोगिंदर औला, सोनू यादव और लीलू प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा महाराजा सूरजमल जाट हॉस्टल कोटपुतली के उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दीपेश चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर तेजा सेना परमजीत चौधरी और समाजसेवी भवानी मास्टर सहित कई सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में करण सिंह चौधरी, अतर सिंह चौधरी, सुबे सिंह चौधरी, घासीराम चौधरी, श्रीराम चौधरी, आजाद चौधरी, धर्मेंद्र पंच, महेंद्र चौधरी, बिट्टू चौधरी, संदीप चौधरी, राजकुमार यादव (मौलावास), नथू सिंह, जितेंद्र यादव, अनिल चौधरी और दीपक चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के आदर्शों को अपनाने की अपील की समारोह के दौरान वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, नीतियों और समाज उत्थान के प्रति उनकी सोच पर विस्तृत प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आज भी महाराजा सूरजमल के आदर्श और सिद्धांत समाज को एकजुट करने में प्रेरणादायक हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित युवाओं को इन मूल्यों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन महाराजा सूरजमल की प्रतिमा और स्मृति के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *