नीरज दूसरी बार बने व्यापारी संघ के अध्यक्ष

कुकरेल| आदर्श व्यापारी संघ कुकरेल का चुनाव गहमा-गहमी के बीच हुआ। अध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार साहू और ओमप्रकाश साहू आमने-सामने थे, जिसमें ओमप्रकाश को 19 मत मिले। नीरज साहू को 32 मत मिले। इस तरह नीरज 13 मतों से विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजय साहू एवं सचिव पद पर टिकेश्वर मानिकपुरी निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रभारी के रूप में रूपसिंह साहू, कमल नारायण सिन्हा, श्यामलाल कोर्राम, टेलेश्वर सिंह ठाकुर समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *