नीरज-हिमानी को आशीर्वाद देने पहुंचे PM मोदी:श्रीराम की मूर्ति भेंट की; हरियाणा के स्टार ओलिंपियन ने नई दिल्ली में ग्रैंड VIP पार्टी रखी

हरियाणा के स्टार जेवलिन थ्रोअर ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी की आज तीसरी रिसेप्शन पार्टी है। दिल्ली के प्रतिष्ठित लीला होटल में नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने ग्रैंड VIP पार्टी रखी है। इसमें देश की कई नामी हस्तियां शामिल हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होटल पहुंचकर नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर को आशीर्वाद दिया। उपहार स्वरूप उन्होंने नीरज और हिमानी को भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की। इससे पहले 25 दिसंबर को हरियाणा के करनाल स्थित द ईडन और जन्नत हॉल में 2 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए, जहां पारंपरिक अंदाज में विवाह उपरांत रस्में निभाई गईं। पार्टी के 2 PHOTOS… नीरज के चाचा ने साझा की थी जानकारी
दिल्ली में होने वाली ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी को लेकर नीरज चोपड़ा के चाचा ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि कार्यक्रम खास मेहमानों के लिए रखा गया है। इसकी तैयारियां काफी पहले से की जा रही थीं। पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों को न्योता
मंगलवार को नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई बड़े नेताओं और विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली में होने वाली रिसेप्शन पार्टी का निमंत्रण दिया था। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, परिवारों से ली जानकारी
VIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। एक दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर दोनों परिवारों को बुलाकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्यों और मेहमानों की पूरी जानकारी ली थी, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो। करनाल में रिसेप्शन के PHOTOS… करनाल रिसेप्शन पार्टी में हुए थे सवाल-जवाब… 16 जनवरी को हुई शादी
ओलिंपिक गोल्डन मेडल विनर नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी 19 जनवरी 2025 को एक प्राइवेट फंक्शन में परिवार और खास रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। दोनों ने सोलन के एक रिसॉर्ट में सात फेरे लिए थे। इसके बाद खेल के बिजी शेड्यूल के चलते दोनों अब रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… नीरज चोपड़ा-हिमानी के ग्रैंड रिसेप्शन के 17 PHOTOS:हरियाणा CM सहित कई हस्तियां पहुंचीं, एंकर ने पूछे खट्‌टे-मीठे सवाल ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी के बाद गुरुवार को करनाल के द ईडन होटल में दो ग्रैंड इवेंट हुए। पहला आयोजन दोपहर को शुरू को हुआ, जिसमें नीरज चोपड़ा ने काले रंग का कोट-पैंट और उनकी पत्नी हिमानी मोर ने लाल रंग का लांचा पहनकर एक-दूसरे के हाथ में हाथ डालकर एंट्री ली। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *