भास्कर न्यूज | बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा एवं अधिकारियों ने डौंडी विकासखंड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग में तांदुला नदी पर बोरी बंधान कार्य में सहभागिता निभाई और श्रमदान कर जनभागीदारी का संदेश दिया। कलेक्टर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर तांदुला नदी पहुंचे। अधिकारियों ने नीर चेतना अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान के कार्य में हाथ बटाते हुए जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के महत्व को बताया। सभी अधिकारी ग्राम ठेमाबुजुर्ग स्थित दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां माता दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख, समृद्धि एवं चहुंमुखी विकास की कामना की।


