नीलगिरि लकड़ी का अवैध परिवहन करता ट्रक जब्त

जनकपुर | रात्रि गश्त के दौरान कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में लकड़ी लोड ट्रक का पीछा कर उसे चांटी बैरियर में रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में नीलगिरि की लकड़ी लोड मिली। चालक से टीपी की मांग की गई। उसने एमसीबी जिला की ग्राम पंचायत मट्‌टा सरपंच द्वारा जारी परिवहन अनुज्ञा पत्र दिखाया। इसमें ग्राम नगरी के इन्द्रभान भुर्तिया के निजी पट्टे की भूमि खसरा नंबर 99 से नीलगिरि कटवाकर राज्य के बाहर सीधी मध्यप्रदेश परिवहन करने का उल्लेख था। लकड़ी को जब्त कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *