नीले ड्रम वाली मुस्कान पर आ रही वेब सीरीज:’हनीमून से हत्या’ का पोस्टर जारी, ड्रम से लटकता हाथ दिखाया

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड और नीले ड्रम कांड पर वेब सीरीज आ रही है। यह OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 9 जनवरी को रिलीज होगी। वेब सीरीज का नाम ‘हनीमून से हत्या: Why Women Kill’ है। इसमें कुल पांच एपिसोड हैं। ZEE5 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से इसका पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में चर्चित नीला ड्रम दिखाया गया है, जिससे एक हाथ और सीमेंट का मलबा बाहर निकलता नजर आ रहा है। दरअसल, मुस्कान ने पति सौरभ की हत्या करने के बाद शव को ड्रम में भरकर सीमेंट से चुन दिया था। अब 6 पॉइंट में सौरभ मर्डर केस जानिए अब पढ़िए सौरभ और मुस्कान के लवस्टोरी के बारे में 2016 : सौरभ पहली बार मुस्कान से मिला, परिवार से बगावत की
सौरभ राजपूत की जॉब मर्चेंट नेवी में थी। पोस्टिंग लंदन में थी। वह भारत आते-जाते रहते थे। ज्यादातर शिप पर विदेशों में ही रहते थे। 2016 में सौरभ मेरठ आए थे। यहीं पर पहली बार मुस्कान रस्तोगी से मुलाकात हुई। मुस्कान सौरभ के प्रोफाइल पर फिदा हो गई। दोनों घर वालों से छिपकर मिलने लगे। जब बात शादी तक पहुंची, तब परिवार का विरोध सामने आया। पिता मुन्नालाल, भाई राहुल और मां रेनू तैयार नहीं थे। मगर परिवार के खिलाफ जाकर सौरभ कुमार ने मुस्कान से लव मैरिज कर ली। इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। परिवार ने उन्हें प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। सौरभ 3 साल पहले मुस्कान के साथ इंद्रानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रहने लगे थे। जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 8 साल की बेटी पीहू के साथ रह रहे थे। पीहू सेकेंड क्लास की स्टूडेंट है। कोरोना काल में पीहू की पढ़ाई नहीं होने से वह 2 क्लास पीछे है। 2019 : साहिल से प्यार हुआ, शादी करने की प्लानिंग की
मुस्कान की कहानी के मुताबिक, इस लव स्टोरी में ट्विस्ट 2019 में आया। तब पीहू प्ले स्कूल में थी। मुस्कान बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी, क्योंकि सौरभ ज्यादातर बाहर रहते थे। स्कूल के बाहर ही पहली बार साहिल शुक्ला से मुस्कान की मुलाकात हुई। मुस्कान घर पर अकेली रहती थी। इसका फायदा साहिल ने उठाया। दोनों घर से बाहर मिलने लगे। दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। मुस्कान के मुताबिक, 2022 तक सब कुछ सही चल रहा था। सौरभ सालभर में 2 से 3 महीने ही मेरठ में रहता था। बाकी वक्त मुस्कान साहिल के साथ गुजारती थी। मगर अब साहिल दबाव बनाने लगा कि शादी करेंगे और साथ रहेंगे। सौरभ को तलाक दे दो। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि साहिल कहता था कि सौरभ को रास्ते से हटाकर हम दोनों साथ रहेंगे। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। क्योंकि तुम लोग पहले से अलग रहते हो। दुनिया को यही बताएंगे कि तलाक हो चुका है। सौरभ लंदन में हैं। ————————–
ये खबर भी पढ़ें… महिला क्रिकेटर से बोले प्रेमानंदजी-मनोरंजन में फंसे तो करियर खत्म; कहा- क्रिकेट खेल है, लेकिन जीत पर पूरा देश खुश होता है ‘मैच जीतना तो एक खेल है, लेकिन इससे पूरे देशवासी खुश हो जाते हैं। भारतवासी खेल को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव से जोड़कर देखते हैं। इसलिए खिलाड़ी को हमेशा जीतने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छा अभ्यास करना चाहिए और भगवान का चिंतन रखना चाहिए।’ पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *