नील गाय की रक्षा के लिए 40 जन संगठनों ने दिया धरना

अलवर| नील गाय की प्राण रक्षा के लिए रविवार को मन्नी का बड़ स्थित अहिंसा सर्किल पर धरना दिया गया। जिसमें 40 से अधिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। धरने की खास बात यह रही कि 36 लोग व्हील चेयर पर बैठकर धरने में शामिल होने पहुंचे। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने नील गाय की रक्षा को लेकर अपने खुलकर विचार रखे। राज्य सरकार से नीलगाय हत्या कानून व प्रावधान वापस लेने की मांग की गई। धरना स्थल पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। अब इस बाबत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम शीघ्र एक ज्ञापन देने व आंदोलन की अगली व्यूह रचना पर व्यापक चर्चा की गई। धरने का नेतृत्व दिगंबर जैन महिला महासभा की अध्यक्ष सरला जैन व राजस्थान नीलगाय रक्षा आंदोलन से जुड़े ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। धरने में सकल जैन समाज के सभी पदाधिकारी, जैन महिला संगठनों के साथ जैन संत विजयमुन, पूर्व मंत्री नसरू खां, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व निशक्तजन आयुक्त खल्लीमल जैन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजीत यादव, सुधीर यादव, नगर परिषद के पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्र्रेमसिंह राजावत, विहिप के जिला मंत्री विजेंद्र खंडेलवाल, आर्य समाज के अध्यक्ष प्रदीप आर्य, बंधुआ मुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश याज्ञिक, इप्टा के राजस्थान अध्यक्ष जगदीश शर्मा, मालाखेड़ा गेट गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान तारासिंह एडवोकेट, भाकपा के शहर सचिव तेजपाल सैनी, संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *