नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूक किया

जालंधर| केएमवी में पीजी जूलॉजी विभाग, गणित विभाग और केएमवी कॉलेजिएट स्कूल के साथ मिलकर केएमवी एनएसएस यूनिट के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के बारे में जागरूकता फैलाना था। पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया, इसमें छात्रों ने पर्यावरण को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की शपथ ली। यहां प्राचार्या डॉ आतिमा शर्मा द्विवेदी, डॉ. मधुमीत, आशिमा साहनी, डॉ. सोनिक भाटिया और आनंद प्रभा भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *