किशनगढ़बास में महिला अधिकारिता विभाग ने ग्राम पंचायत चिकानी के सरकारी विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। ग्राम साथिन जिन्नी कुमारी ने बताया कि यह नाटक चिकानी, किथूर, कोलगांव, जाजोर और घासोली ग्राम पंचायतों में प्रस्तुत किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण और छात्रों को बालिका शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश देना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभाग की लाडो योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान बालिकाओं को ‘बाल-विवाह मुक्त राजस्थान’ बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता यादव ने भी बच्चों को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम साथिन, कार्यकर्ता, ग्राम सचिव और बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।


