नुक्कड़ नाटक, हेलमेट रैली, अब साहित्य

भास्कर न्यूज | पाली पाली के 15 युवाओं के समूह ने आरंभ-द यूथ ऑफ पाली की शुरुआत की है। सोनू बताती हैं कि प्रारंभ में समूह को संगठित करने का उद्देश्य साहित्य से जुड़ी चर्चा करना, करिअर से संबंधित विषयों पर संवाद करना और अपने विचारों को साझा करने के लिए नियमित बैठकों का आयोजन करना था। हेलमेट रैली से लेकर नुक्कड़ नाटकों का दौर शुरू हुआ। कभी ये युवा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के साथ महिला सशक्तीकरण की आवाज बनते हैं, तो कभी हरियालो राजस्थान के लिए पसीना बहाते हैं। वस्त्र दान अभियान में जरूरतमंदों तक कपड़े पहुंचाए । शिक्षकों ने साझा किए कक्षाओं के अनुभव : आरम्भ युवा समूह, शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पाली साहित्य संगम एवं पुस्तक मेला के दूसरे दिन जिले के शिक्षकों के लिए एक विशेष सेमिनार हुई। जिले के चयनित शिक्षकों ने अपने कक्षा-कक्ष में अपनाई जा रही प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं एवं नवाचारों को साझा किया। रोहट ब्लॉक के शिक्षक अमर ने कविता शिक्षण पर अपने अनुभव प्रस्तुत किए। पाली ब्लॉक की मंजू खर्रा ने कहानी शिक्षण के माध्यम से मौखिक अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। नीतू सिंह ने वर्ण-मात्रा के प्रभावी शिक्षण अभ्यास साझा किए, वहीं धन्नाराम द्वारा प्रस्तुत पढ़ने की घंटी की प्रभावी क्रियान्विति को सभी उपस्थित शिक्षकों ने सराहा। पूछता है भारत स्टॉल पर संवैधानिक मूल्यों से जुड़ी सार्थक चर्चा हुई। लेट्स बिल्ड कॅरिअर स्टॉल पर युवाओं को कॅरियर मार्गदर्शन दिया। पुस्तक मेले में उपलब्ध लगभग 10,000 पुस्तकों को देखने, पढ़ने एवं खरीदने के अवसर के लिए मिल रहा है। आज से होगा युवा महोत्सव, साहित्यिक संवाद : बांगड़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर्वत सिंह, तथा पाली की साहित्यकार और लेखक बरखा जैन के साथ दोपहर 2 बजे से साहित्यिक संवाद होगा। 3 बजे से ओपन माइक होगा। 9 फरवरी को करियर काउंसलिंग पर टॉक शो, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप, फ़िल्म का इतिहास: एक यात्रा तथा लोक नृत्य होगा। 10 फरवरी को संवैधानिक मूल्यों पर टॉक शो, लेखन कार्यशाला, ग़ज़ल तथा लोक नृत्य व संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। पंजीकरण के लिए @sahityasangam.pali पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *